बिहार लोक भवन, पटना के निर्देश पर कार्यरत एवं सेवा निवृत कर्मियों के बकाया भुगतान हेतु दो दिवसीय शिविर संपन्न कुलपति के नेतृत्व में आयोजित शिविर में वित्त पदाधिकारी, कुलसचिव तथा लेखा शाखा के कर्मियों ने भाग लिया

 

दरभंगा। बिहार लोक भवन, पटना के पत्र के आलोक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में कार्यरत एवं सेवा निवृत कर्मियों के विभिन्न तरह के बकाया भुगतान के संबंध में विश्वविद्यालय के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी, दरभंगा के कल्पना चावला सभागार में आयोजित दो दिवसीय शिविर में पहले दिन 27 जुलाई को कुल 128 कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति शिक्षकों एवं कर्मियों ने अपना जरूरी कागजात प्रस्तुत किया। जिनमें 59 वेतनान्तर से एवं 69 पेंशन के बकाया से संबंधित प्राप्त हुए। अंतिम दिन 28.7.2026 को कुल 122 कर्मियों ने आवेदन जमा किया, जिनमें 46 आवेदन वेतनान्तर एवं 76 आवेदन सेवान्त लाभ के बकाया से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों के आवेदन शामिल हैं। इन दो दिनों के शिविर में कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें लेखा शाखा/पेंशन शाखा द्वारा जांचोपरान्त बकाया भुगतान की कार्यवाही की जाएगी। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा तथा वित्त पदाधिकारी इन्द्र कुमार, प्रो अजय नाथ झा सहित लेखा शाखा के कर्मी- भाग्य नारायण झा, अनिल शरण, संजीव कुमार आदि शामिल हुए।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *