20 सूत्री मांगो को लेकर डीएमसीएच स्वास्थ्य कर्मचारी 18 वे दिन धरना-सत्याग्रह कार्यक्रम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में जारी रहा

 

दरभंगा। डीएमसीएच के अधीक्षक को हटाने सहित 20 सूत्री मांगो को लेकर 18 वे दिन धरना-सत्याग्रह कार्यक्रम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में जारी रहा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,विशेष शाखा डीएमसीएच, लहेरियासराय के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खून बेचवा गिरोह में संलिप्त ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मियों को ब्लड बैंक से हटाने,संगीता कुमारी-2 प्रभारी महोपचारिका पर बिना आरोप का निर्गत दमनात्मक आदेश वापस लेने,शिखा राज, स्वागतकर्ता का ए.सी.पी. का लाभ का भुगतान करने,सरकारी आदेश का अवहेलना करने वाला स्थापना लिपिक को निलंबित करनेअध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा एवं मंत्री- अजय कुमार साह ने बताया डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र एक अयोग्य,असक्षम के साथ-साथ अहंकरी व्यक्ति भी हैं। उनके द्वारा महिला कर्मियों को परेशान एवं तंग-तबाह करने की आदत पहले भी रहे हैं। सेवा काल में तो कई दर्जन कर्मियों एवं नर्सों के साथ अकुशल व्यवहार कर चुके हैं। कई बार संकट की भी स्थिति बनी थी, संघ की उम्मीद थी अधीक्षक जैसे जिम्मेवार पद पर आने के बाद उनकी आदत में सुधार होगा,लेकिन आदत सुधरी नहीं। जिसका उदाहरण है संगीता कुमारी-2, प्रभारी महोपचारिका को बिना गलती का परेशान करने पर उतारू हैं। खून बेचवा गिरोह में संलिप्त ब्लड बैंक कर्मियों को अभी तक हटाया नहीं गया है।अधीक्षक खून बेचवा गिरोह में संलिप्त कर्मियों को संरक्षण देकर उनके अवैध धंधा में सहयोग दे रहे हैं। शिखा राज- स्वागतकर्ता को अभी तक एसीपी का भुगतान नहीं किया गया है। संघ स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री से मांग कर रही है के अस्पताल अधीक्षक, डॉ. जगदीश चन्द्र के द्वारा अभी जितने तरह का वित्तीय कार्य, क्रय आदि की गयी है उसकी बारीकी से जाँच करायी जाए के वित्तीय क्रय का नियमानुकूल हुआ है की नहीं? संघ अध्यक्ष- अनिल कुमार सिंह ने कहा अधीक्षक दिग्भ्रमित होकर कर्मचारी आंदोलन को नजरअंदाज कर रहे हैं। फलस्वरूप कर्मचारियों एवं नर्सों में भारी आक्रोश है। अभी तो धरना सत्याग्रह कार्यक्रम जारी है। 6 अगस्त से भूख हड़ताल का कार्यक्रम मजबूर होकर करना पड़ेगा। जिसके जिम्मेवार डॉ. जगदीश चन्द्र, अस्पताल अधीक्षक होंगे।

धरनास्थल पर अमरेन्द्र कुमार सिंह एवं समरेन्द्र मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में हुई सभा में प्रमुख रूप से प्रकाश कुमार सहनी, गणेश महतो,अली अहमद, जमुना कुमारी, मनोज कुमार राय,नवल किशोर साह,दिलीप पासवान,मधु महतो,मो. सदरे आलम,प्रमोद राम, अमरेन्द्र कुमार सिंह,सुरेश कुमार साह,समरेन्द्र मिश्र, शिखा राज,वैद्यनाथ लाल देव,अजय कुमार साह, बसन्त हरिजन,जयन्ती कुमारी,संजू कुमारी-2, संगीता कुमारी-2,उमेश सहनी,बैद्यनाथ राम,सुधा कुमारी-3,कल्याणी कुमारी,चन्द्र नारायण,श्री कुमारी,अनुर कुमारी आदि सहित दर्जनों कर्मी ने उपस्थित होकर मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *