संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न, भूगतान के लिए पड़े करीब दो सौ से अधिक आवेदन

दरभंगा। कार्यरत व सेवानिवृत कर्मियों के बकाये व लम्बित वेतन-पेंशन की राशि भुगतान के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हो गया। दो दिनों में भुगतान सम्बन्धी करीब दो सौ से अधिक आवेदन दिए गए हैं। सभी आवेदनों की अब समीक्षा की जाएगी।उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया पूरे प्रदेश से आवेदक स्वयं या फिर अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से आवेदनों को मुख्यालय तक पहुंचाए। आगन्तुकों का इस बार शिविर में विशेष ख्याल रखा गया था। ठंडे जल के साथ चाय नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी।

दूसरे दिन कुलसचिव डॉ दिनेश झा एवं वित्त पदाधिकारी डॉ पवन कुमार झा के नेतृत्व में लेखा विभाग के कर्मी आवेदनों को रिसीव कर रहे थे। उक्त दोनों पदाधिकारी आवेदकों की जिज्ञासाएं भी शांत कर रहे थे। एसओ सह अंकेक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया दूसरे दिन करीब 90 आवेदन रिसीव किये गए हैं। इस तरह कुल दो सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पेंशन से सम्बंधित जो भी आवेदन मील हैं उनसे जुड़ी प्रक्रियाएं पहले की जाएगी। फिर नियमानुकूल भुगतान का कार्य किया जाएगा। लेखा सहायक रणजीत ठाकुर व शम्भूनाथ झा के साथ साथ लेखा कर्मी राजन कुमार झा पूरे दिन शिविर कार्यों में व्यस्त रहे।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *