सऊदी अरब में दिवंगत जमशैद की पत्नी को भारतीय दूतावास से प्राप्त ₹ 7,55,783 का चेक डी.एम ने किया सुपुर्द

 

दरभंगा। सऊदी अरब में दिवंगत स्व. जमशैद के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी हुस्न आरा खातून को भुगतान किए जाने हेतु भारतीय राजदूतावास, रियाद द्वारा प्रेषित 07 लाख 55 हजार 783 रुपये) का चेक आज जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया। हुस्न आरा खातून, ग्राम–टेकटार,पोस्ट- मधपुर-थाना कमतौल अंचल-सिंहवाड़ा, जिला–दरभंगा की निवासी हैं। भारतीय राजदूतावास, रियाद से प्राप्त उक्त चेक उन्हें उनके पति स्व. जमशैद के वैध उत्तराधिकारी के रूप में प्रदान किया गया।जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *