मीडिया कप 2026: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 51 रन से जीत

🏏 मीडिया कप में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शानदार जीत, इनसाइट मिथिला को 51 रन से हराया

RxTv BHARAT | दरभंगा, बिहार | 16 अप्रैल 2026

• इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 51 रन से बड़ी जीत
• कादिर और तुफैल की शानदार बल्लेबाजी
• इनसाइट मिथिला 64 रन पर ऑल आउट
• प्रशांत ने गेंदबाजी में झटके 3 विकेट

🔥 पहले बैटिंग फिर बॉलिंग में दिखाया दम, एकतरफा मुकाबला

दरभंगा के डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में खेले जा रहे मीडिया कप टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनसाइट मिथिला को 51 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर इनसाइट मिथिला ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह निर्णय उनके पक्ष में नहीं गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से कादिर ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि तुफैल ने 29 रनों का अहम योगदान दिया। इनसाइट मिथिला की ओर से राहुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनसाइट मिथिला की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 18वें ओवर में महज 64 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आशुतोष ने सर्वाधिक 13 रन बनाए।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि फरहान और तुफैल ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट अरुण शर्मा के खाते में भी गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका सुजीत ठाकुर और उत्सव ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में प्रत्यूष कुमार मौजूद रहे। टूर्नामेंट के अगले दिन 17 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें प्रभात खबर बनाम डिजिटल मीडिया और आकाशवाणी बनाम वेब मीडिया के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

📲 WhatsApp से जुड़ें: RxTv BHARAT अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें
Join RxTv BHARAT WhatsApp
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR

Journalist Rohit

Bureau Darbhanga
RxTv BHARAT
✒ केवल सच की बात
आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Copy Only Share