दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसो पंचायत के लवानी गांव में बुधवार सुबह 35 वर्षीय युवक मंगनू यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शत्रुघ्न यादव के पुत्र मंगनू यादव के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चाकू के वार के साथ सिर और आंखों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

बताया गया कि मंगनू सुबह घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ी में उसका शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेड़ा-त्रिमुहानी-बहेड़ा पथ पर जरिसो पुल के पास सड़क जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।

घटना की सूचना पर बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा और ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाया।

पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR

Journalist Rohit

Bureau Darbhanga
RxTv BHARAT
✒ केवल सच की बात
आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Copy Only Share