दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 459 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त

  • 459 लीटर विदेशी शराब बरामद
  •  पिकअप और 1 स्कूटी जब्त
  •  केवटी थाना क्षेत्र के चतरा बहियार में कार्रवाई

📍 दरभंगा | संवाददाता | 22 अप्रैल 2026 –
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

विशेष समकालीन अभियान के तहत छापामारी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी। केवटी थाना क्षेत्र के ग्राम चतरा के बहियार में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

पुलिस ने मौके से कुल 459 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे 01 पिकअप वाहन और 01 स्कूटी को भी जप्त कर लिया गया है।
यह कार्रवाई केवटी थाना पुलिस द्वारा की गई है, जो जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

दरभंगा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *