ट्रैफिक चालान निष्पादन हेतु 13 काउंटर तैयार, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

RxTv BHARAT
TRAFFIC UPDATE

9 मई की लोक अदालत के लिए प्रशासन अलर्ट

ट्रैफिक चालान निष्पादन हेतु 13 काउंटर तैयार, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

  • 9 मई को आयोजित होगी जिला स्तरीय लोक अदालत
  • ट्रैफिक चालान निष्पादन के लिए 13 काउंटर बनाए गए
  • ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यम से भुगतान की सुविधा
  • पोलो ग्राउंड से लाभुकों को मिलेगा प्रवेश
  • 100-100 लोगों के समूह को भेजा जाएगा अलग-अलग काउंटर पर
  • सदर, बेनीपुर और बिरौल कोर्ट के लिए अलग-अलग व्यवस्था
  • भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

RxTv BHARAT , दरभंगा | 08 मई 2026

दरभंगा में 9 मई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय लोक अदालत को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन को लेकर जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रवि आर्या ने की।

बैठक में सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO), मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

DTO रवि आर्या ने कहा कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

13 काउंटरों पर होगा चालान निष्पादन

प्रशासन के अनुसार परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए चालानों की संख्या काफी अधिक है। इसी कारण भीड़ नियंत्रण एवं त्वरित निष्पादन के लिए पूरे कार्यक्रम को तीन अलग-अलग स्थलों पर संचालित किया जाएगा।

  • पोलो ग्राउंड से लाभुकों को प्रवेश दिया जाएगा
  • हेल्प डेस्क पर फॉर्म वितरण एवं क्रम संख्या जारी होगी
  • 100-100 लोगों के समूह को अलग-अलग काउंटरों पर भेजा जाएगा
  • काउंटर संख्या 1 से 7 तक परिवहन विभाग के चालान
  • काउंटर संख्या 8 से 13 तक पुलिस चालानों का निष्पादन

प्रत्येक काउंटर पर एक पदाधिकारी, एक ऑपरेटर एवं एक BMS कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मौके पर नकद एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

लोक अदालत में रहेगी विशेष व्यवस्था

सदर कोर्ट

  • 2 हेल्प डेस्क
  • 20 कंप्यूटर सिस्टम
  • वाई-फाई सुविधा
  • 500 कुर्सियां एवं 20 टेबल

बेनीपुर एवं बिरौल

  • 1 हेल्प डेस्क
  • कंप्यूटर सिस्टम एवं वाई-फाई
  • 100 कुर्सियां एवं 10 टेबल

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही मेडिकल फर्स्ट एड, पीने के पानी, मोबाइल टॉयलेट, पंडाल, पंखा, पावर बैकअप तथा अग्निशमन वाहन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है।

📌 किन धाराओं में नहीं मिलेगा संशोधन

खतरनाक ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने जैसी गंभीर धाराओं में लोक अदालत के दौरान संशोधन का लाभ नहीं मिलेगा।

एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026 के अंतर्गत
संशोधित नहीं होने वाले धाराओं से संबंधित विवरणी
क्रम सं धारा विवरण अधिरोपित शमन की राशि
1 177 सामान्य यातायात उल्लंघन 500/-
2 177A ड्राइविंग नियमों (यातायात नियमों) का पालन न करना 500/-
3 178(3)(b) बिना पास या टिकट के यात्रा करने पर जुर्माना 500/-
4 182(1) ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड के दौरान वाहन चलाना 10,000/-
5 182(2) अयोग्य होने के बावजूद कंडक्टर के रूप में कार्य करना 10,000/-
6 182A(1) वाहनों में अवैध रूप से पुर्जे बदलने (Modification)
या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन
पहली बार दोषी पाए जाने पर ₹1 लाख तक जुर्माना
या 6 माह से 1 वर्ष तक कारावास
7 184 खतरनाक तरीके से वाहन चलाना (Dangerous Driving) 6 माह से 1 वर्ष तक जेल या ₹5,000 तक जुर्माना
8 184C गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ₹5,000 तक जुर्माना या जेल
9 184D गलत तरीके से ओवरटेक करना ₹5,000 तक जुर्माना या जेल
10 184F लापरवाही से गाड़ी चलाना, तेज गति में रेसिंग ₹5,000 जुर्माना या जेल
11 185 शराब या नशीले पदार्थों के नशे में वाहन चलाना ₹10,000 तक जुर्माना
12 186 मानसिक या शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने पर वाहन चलाना 1000/-
13 187 दुर्घटना स्थल पर रुकने, घायल व्यक्ति की सहायता
करने एवं पुलिस को रिपोर्ट देने में विफल रहना
6 माह तक कारावास या ₹5,000 तक जुर्माना
14 190(1) वाहन में खराबी होने की जानकारी के बावजूद वाहन चलाना सामान्य मामला: ₹1,500 जुर्माना
15 192A परमिट के बिना या शर्तों के विरुद्ध वाहन चलाना 10,000/-
16 194(1) ओवरलोडिंग के साथ वाहन चलाना ₹20,000 + प्रति अतिरिक्त टन ₹2,000
17 194F प्रतिबंधित क्षेत्र में अनावश्यक हॉर्न बजाना 1000/-
18 197(1) अनधिकृत रूप से मोटर वाहन लेना या चलाना 3 माह कारावास या ₹5,000 जुर्माना
19 199A नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावक/मालिक पर जुर्माना 3 वर्ष तक कारावास या ₹25,000 जुर्माना
20 201 सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करना 500/-

📌 किन धाराओं में मिलेगा संशोधित जुर्माना

बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रेड लाइट जंप, बिना बीमा, बिना लाइसेंस एवं अन्य सामान्य यातायात उल्लंघनों में संशोधित राशि पर चालान निष्पादन किया जाएगा।

एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026 के अंतर्गत
संशोधित होने वाले धाराओं से संबंधित विवरणी
क्रम संख्या धारा विवरण अधिरोपित शमन की राशि राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत संशोधित राशि
1 179 ट्रैफिक पुलिस या अधिकृत अधिकारी के वैध आदेशों की अवहेलना,
बाधा उत्पन्न करना या सूचना देने से इंकार करना
2000/- 1000/-
2 180 यदि कोई वाहन स्वामी किसी ऐसे व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति देता है
जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है
5000/- 2500/-
3 181 बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना 5000/- 2500/-
4 183(1) तेज गति से वाहन चलाना हल्का वाहन (LMV)- 2000/-
मध्यम/भारी वाहन (MMV/HMV)- 4000/-
हल्का वाहन (LMV)- 1000/-
मध्यम/भारी वाहन (MMV/HMV)- 2000/-
5 184A लाल बत्ती को पार करना सभी वाहनों के लिए 5000/- दो पहिया वाहन (2W)- 1000/-
तिपहिया वाहन (3W)- 2000/-
हल्का वाहन (LMV)- 3000/-
मध्यम वाहन (MMV)- 4000/-
भारी वाहन (HMV)- 5000/-
6 184B स्टॉप साइन का उल्लंघन करना सभी वाहनों के लिए 5000/- दो पहिया वाहन (2W)- 1000/-
तिपहिया वाहन (3W)- 2000/-
हल्का वाहन (LMV)- 3000/-
मध्यम वाहन (MMV)- 4000/-
भारी वाहन (HMV)- 5000/-
7 184E गलत दिशा में वाहन चलाना सभी वाहनों के लिए 5000/- दो पहिया वाहन (2W)- 1000/-
तिपहिया वाहन (3W)- 2000/-
हल्का वाहन (LMV)- 3000/-
मध्यम वाहन (MMV)- 4000/-
भारी वाहन (HMV)- 5000/-
8 189 बिना अनुमति के रेस लगाना या गति की परीक्षा करना 5000/- 2500/-
9 190(2) बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के अथवा ध्वनि/वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चलाना सितंबर-2024 से पूर्व सभी प्रकार के वाहनों पर 10,000/- दो पहिया वाहन (2W)- 1000/-
तिपहिया वाहन (3W)- 1500/-
हल्का वाहन (LMV)- 2000/-
मध्यम वाहन (MMV)- 3000/-
भारी वाहन (HMV)- 5000/-
अन्य- 1500/-
10 192 बिना निबंधन या वैध फिटनेस के वाहन चलाना 5000/- 2000/-
11 194A परिवहन वाहनों (Commercial Vehicles) में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना प्रति अतिरिक्त यात्री ₹200/- 1000/-
12 194B(1) बिना सीट बेल्ट पहने गाड़ी चलाना 1000/- 500/-
13 194B(2) सीट बेल्ट/बाल सुरक्षा प्रणाली के बिना 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ले जाना 1000/- 500/-
14 194C मोटरसाइकिल पर दो से अधिक व्यक्तियों (ट्रिपल राइडिंग) को ले जाना 1000/- 500/-
15 194D बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाना 1000/- 500/-
16 194E एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आपातकालीन वाहन को रास्ता न देना 10,000/- 5000/-
17 196 बिना वैध बीमा (Insurance) के वाहन चलाना 2000/- 1000/-

जिला प्रशासन एवं न्यायालय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 9 मई को नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय पहुंचकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों एवं अन्य मामलों का निष्पादन कराएं।

🚨 9 मई की लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट

दरभंगा में ट्रैफिक चालान निष्पादन के लिए 13 काउंटर बनाए गए हैं। लोक अदालत में ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी।

📲 Whatsapp न्यूज़ ग्रुप जॉइन करे

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *