डीएम ने की नीलाम पत्र वाद, राशन कार्ड और जनगणना की समीक्षा 50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य, ई-केवाईसी में तेजी के निर्देश
दरभंगा में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक हुई। नीलाम पत्र वाद निष्पादन पखवाड़ा के तहत 50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा गया। प्रत्येक नीलाम पत्र पदाधिकारी को कम-से-कम 100 वादों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। राशन कार्ड के ई-केवाईसी और जनगणना कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

