सांसद संजय झा ने दरभंगा परियोजनाओं का लिया जायजा एयरपोर्ट टर्मिनल, बस स्टैंड और एलिवेटेड रोड की समीक्षा
राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दरभंगा की विभिन्न परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। एयरपोर्ट टर्मिनल, दिल्ली मोड़ बस स्टैंड और एलिवेटेड रोड का जायजा लिया। निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता, नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया गया।

