मिथिला हस्तकला प्रदर्शनी का सांसद ने किया उद्घाटन, स्टालों का किया अवलोकन पटना में स्थापित होगी बाबा विद्यापति की आदमकद प्रतिमा : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। मिथिला पेंटिंग हस्तकला के माध्यम से पेंटिंग बनाने वाले शिल्पकारों के रोजगार एवं प्रोत्साहन के लिए सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्तर पर अनेकों पहल किए जा रहे हैं। मिथिला पेंटिंग के पढ़ाई,प्रशिक्षण,इसके माध्यम से विभिन्न तरह के स्टार्टअप एवं नवाचार को विकसित किए जाने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित हैं। चेतना समिति द्वारा पटना स्थित विद्यापति भवनमे आयोजित भव्य मिथिला हस्तकला प्रदर्शनीक का शुभारंभ करते हुए भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही। सांसद ने पटना की महापौर,सीता देवी साहू चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों,मिथिला पेंटिंग से जुड़े संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनीक में लगाए गए स्टॉलो पर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, लोककलाओ का का अवलोकन भी किया। चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा, समितिक के अन्य पदाधिकारीयों द्वारा मिथिलाक की गौरवशाली परंपराक के अनुरूप सांसद डा ठाकुर, महापौर सहित अन्य अतिथियों का पाग-चादर देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर सांसद डा ठाकुर ने पटना की महापौर, सीता देवी साहू से बिहार की राजधानी पटनाक के किसी प्रमुख चौक-चौराहे पर महाकवि कोकिल बाबा विद्यापति की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया ताकि मिथिला की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर तथा महाकवि विद्यापति की साहित्यिक, आध्यात्मिक योगदानक को स्थायी सम्मान प्राप्त हो सके तथा सांसद के अनुरोध पर महापौर साहु के द्वारा इस प्रस्तावक का स्वागत करते हुए नगर निगमक के सदन से इसके लिए शीघ्र प्रस्ताव पारित किए जाने के लिए आश्वस्त किया गया।

सांसद डा ठाकुर ने

प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत की सांस्कृतिक धरोहर, स्थानीय कलाकार के हस्तशिल्प, ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मिल रही नए वैश्विक पहचान को रेखांकित करते हुए कहा कि मिथिला की कला, संस्कृति, परंपरा को आज राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान मिल रही है सम्पूर्ण मिथिलावासी के लिए गर्व का विषय है। सांसद डा ठाकुर ने महाकवि बाबा विद्यापति को मिथिला की सांस्कृतिक चेतना का शाश्वत प्रतीक बताते हुए कहा उनकी स्मृतिमे स्थापित होने वाली प्रतिमा आने पीढ़ी को मिथिला की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम के क्रम में चेतना समिति के सदस्यों कार्यक्रम में उपस्थित मिथिलावासियों, कलाकारों, हस्तशिल्पियों से पटना के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाकर बिहार के सीएम नसम्राट चौधरी सरकार को मजबूत बनाने की अपील भी की।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *