🚨 दरभंगा में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, ROB और ड्रेनेज के लिए सड़क खाली
दरभंगा में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। बेला दुर्गा मंदिर से दिल्ली मोड़ तक सड़क किनारे कब्जे हटाए जा रहे हैं, ताकि ROB और ड्रेनेज निर्माण का काम शुरू हो सके।
दरभंगा में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। बेला दुर्गा मंदिर से दिल्ली मोड़ तक सड़क किनारे कब्जे हटाए जा रहे हैं, ताकि ROB और ड्रेनेज निर्माण का काम शुरू हो सके।
पटना में जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें 30 से अधिक विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बाधाओं को दूर करने, मुआवजा भुगतान तेज करने, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जनगणना 2027 में अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन Self-Enumeration के जरिए अपनी जानकारी भर सकेंगे। सरकार ने डिजिटल प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिसमें 15–20 मिनट में रजिस्ट्रेशन पूरा कर SE ID प्राप्त किया जा सकता है।
लहेरियासराय पुलिस केंद्र में आयोजित रैतिक परेड के दौरान SSP ने जवानों की फिटनेस, ड्रिल और अनुशासन की जांच की। योग प्रशिक्षण से लेकर बैरक और वाहनों तक का किया गया निरीक्षण, दिए गए सख्त निर्देश।
नालंदा के राजगीर थाना में तैनात एएसआई देवकांत कुमार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। केस डायरी कोर्ट भेजने के नाम पर मांगी गई थी घूस, जांच जारी।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव को 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स चढ़ाने के बदले पैसे मांगे जा रहे थे।
दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हाई लेवल बैठक हुई। 9 मई को ट्रैफिक चालान मामलों के बड़े निपटारे के लिए विशेष काउंटर, मेडिकल सुविधा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
दरभंगा प्रमंडल की समीक्षा बैठक में आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने सभी थानों में CCTV जांच और स्थापना तेज करने का निर्देश दिया। खराब कैमरों को तुरंत ठीक करने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया, साथ ही विकास योजनाओं की भी गहन समीक्षा हुई।
मधुबनी में 50,843 गैस सिलेंडर और लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक उपलब्ध, प्रशासन ने दी बड़ी राहत
बिहार पंचायत चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ‘प्रपत्र-1’ की नई तारीखें जारी की हैं। देखें पूरी समय-सारणी।
No Copy Only Share