🚨 पटना में बड़ा ट्रैप: यूनिवर्सिटी अधिकारी 2.5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

RxTv BHARAT | पटना | 28 अप्रैल 2026
भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने एक विश्वविद्यालय अधिकारी को
2,50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
● यूनिवर्सिटी के सहायक कुल सचिव पर कार्रवाई
● छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स के बदले मांगी जा रही थी घूस
● निगरानी टीम ने कार्यालय कक्ष से दबोचा

🎓 किस मामले में मांगी जा रही थी रिश्वत?
गिरफ्तार अभियुक्त मो० सनाउल्लाह खान, सहायक कुल सचिव,
मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, मीठापुर (पटना) में कार्यरत हैं।
शिकायत के अनुसार, समस्तीपुर जिले के KRC-402 और 403 में नामांकित छात्रों के
प्रैक्टिकल मार्क्स अपडेट करने और लंबित रिजल्ट जारी करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।
🕵️♂️ ऐसे हुआ खुलासा
👉 परिवादी रामानन्द महतो ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी।
👉 जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए।
👉 इसके बाद विशेष टीम का गठन कर ट्रैप की योजना बनाई गई।
🚔 रंगे हाथ गिरफ्तारी
पुलिस उपाधीक्षक श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने
कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष से 2.5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

⚖️ आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे
विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जाएगा।
मामले में आगे की जांच भी जारी है।
📊 2026 में निगरानी की बड़ी कार्रवाई
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार—
👉 वर्ष 2026 में अब तक 49 प्राथमिकी दर्ज
👉 ट्रैप के 44 मामले
👉 कुल 42 अभियुक्त गिरफ्तार
👉 रिश्वत की कुल बरामद राशि ₹16,41,000
⚠️ सख्त संदेश
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है।
निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
👉 छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय।
