🎓 राज्यपाल के आगमन से पहले DM-SSP का संस्कृत विश्वविद्यालय में निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

• DM-SSP ने किया संयुक्त निरीक्षण
• राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट
• सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा
⚡ कुलाधिपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार की शाम जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जेजे रेड्डी ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट की 49वीं बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ने का निर्णय लिया है।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया और मौजूद पदाधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय से भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति ने अब तक की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी।
पीआरओ निशिकांत के अनुसार, बैठक के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई, ताकि आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और सफल हो सके। मौके पर कई अन्य अधिकारी और शिक्षाविद भी मौजूद रहे।
Join RxTv BHARAT WhatsApp
