केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सांसद ने की भेंट,नेपाल सरकार से समन्वय स्थापित कर बाढ़ के स्थायी समाधान की पहल करने का किया आग्रह

दरभंगा। ( नासिर हुसैन ) नेपाल से पानी आने के कारण दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के लिए बाढ़ एक अभिशाप साबित हो रहा है। बाढ़ के कारण ही यहा बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए भारत सरकार को नेपाल से वार्ता की विशेष पहल शुरू करनी चाहिए।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को संसद सत्र के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से उनके कार्यालय में भेंट करने के बाद उपरोक्त बातें कही।

इस अवसर पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री का मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से हुई भेंट के क्रम में सांसद डा ठाकुर ने मिथिला क्षेत्र की बाढ़ समस्या, नदी संरक्षण, जल संसाधन विकास, नमामि गंगे, भूजल संरक्षण तथा दरभंगा के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा उनसे दरभंगा आकर बाढ़ सहित अन्य विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने का अनुरोध किया।

सांसद ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा करते हुए कहा कि मिथिला की कोसी, बागमती, कमला, अधवारा समूह सहित अन्य प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल नेपाल में है इसीलिए भारत सरकार नेपाल सरकार के साथ उच्चस्तरीय समन्वय एवं द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से बाढ़ नियंत्रण,जल भंडारण,नदी प्रबंधन, दीर्घकालिक जल संसाधन विकास की व्यापक कार्ययोजना तैयार करे, ताकि मिथिला को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की त्रासदी से स्थायी राहत मिल सके। संसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं “अर्थ गंगा” कार्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध करते हुए कहा इससे नदी आधारित अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार सृजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

  1. सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से बागमती कोसी एवं कमला नदियों में मत्स्य संवर्धन परियोजना प्रारंभ करने का आग्रह करते हुए कहाकि मत्स्य उत्पादन एवं मछुआरा समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वरदान साबित होगा।
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR

Journalist Rohit

Bureau Darbhanga
RxTv BHARAT
✒ केवल सच की बात
आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Copy Only Share