
दरभंगा। ( नासिर हुसैन ) हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) सेकुलर का 11 वे. स्थापना दिवस लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस में मनाया गया। मौके पर सबसे बुजुर्ग कार्यकर्त्ताओ के हाथो केक काटा गया और एक दूसरे को केक खिलाकर मनाया गया। मौके पर हम सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष, दरभंगा, आर के दत्ता ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, संकल्प और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। 11 वी. वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में पार्टी ने सामाजिक न्याय,गरीब, वंचित,शोषित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से बुलंद किया गया है। मौके पर पार्टी को मजबूत करने,ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्यता अभियान चलाकर जोड़ने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस पर जिले के सभी प्रखंडो में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 11 वां स्थापना दिवस कार्यकर्त्ताओ एवं समाज के लोगो के साथ मिलकर मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री, संतोष कुमार सुमन, हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो रही है। लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस मे पार्टी का 11 वा. स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष, आर के दत्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों,समर्पित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों को 11 वें स्थापना दिवस की बधाई, शुभकामनाए दी। आइए, हम सभी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का प्रण लें। हीरालाल राम ने कहा सदस्य अभियान चलाकर पार्टी से लोगो को जोड़ा जाएगा। नये जिलाध्यक्ष के रूप मे एक बार फिर आर के दत्ता के नेतृत्व मे पार्टी को मजबूती मिलेगी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेकुलर जिंदाबाद जिंदाबाद, जीतन राम मांझी जिन्दाबाद,संतोष सुमन जिंदाबाद. आर के दत्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ सह जिलाध्यक्ष जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर हम सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हम के दरभंगा जिलाध्यक्ष, आर के दत्ता, प्रदेश सचिव सह जिला उपाध्यक्ष कारी गामी, प्रधान महासचिव हीरालाल राम,जिला महामंत्री विपिन कुमार दास,उपाध्यक्ष,डॉ एसएम नोमानी,अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,डॉ मो. जावेद, युवा अध्यक्ष, संतोष कुमार सिन्हा, महिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं मिश्रीलाल मंडल अरुण सदा,मो इजहार, छात्र जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, बच्चा पासवान,वन विभाग कर्मचारी नेता कमल देव सिंह, सरोजानंद झा, मुकेश पासवान,भोला पासवान,दिलीप कुमार लाल दास,जहाना खातून, अनीता देवी,अनारो देवी, सुकन चौपाल,भोलाराम, समतोला देवी,मंजू देवी सहित अन्य हम के कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

