दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का दरभंगा में हुआ आयोजन, 500 से ज्यादा जरूरतमंदों ने पहुंचकर उठाया फायदा 

दरभंगा। (नासिर हुसैन) जिला मुख्यालय में आज विशेष विकलांग (दिव्यांगता) प्रमाणपत्र शिविर का लहेरियासराय पोलो मैदान के नजदीक आयोजन किया गया। शिविर में पूरे दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 500 से अधिक दिव्यांग जनों ने हिस्सा लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से आए जरूरतमंदों को एक ही छत के नीचे जांच और प्रमाणपत्र की सुविधा उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में सुबह से ही आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बिच कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसमे बढ़-चढ़कर भगा लिया और व्यवस्था को सुचारू बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार आमिर हुसैन, जितेंद्र कुमार, मोतिल, प्रिया पासवान, अमरनाथ नायक और बजरंगी यादव ने शिविर में मौजूद रहकर दिव्यांगों की मदद किया। इन कार्यकर्ताओं ने न केवल फॉर्म भरने में आवेदकों का सहयोग किया, बल्कि धूप और भीड़ में आए बुजुर्गों व बच्चों के बैठने और पानी की व्यवस्था भी संभाली।

मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने आए हुए लोगों की दिव्यांगता की जांच की और आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा इस तरह के शिविरों से गरीब और लाचार लोगों को जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति मिलती है। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय ग्रामीणों और लाभार्थियों ने प्रशासन व सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *