पटना | प्रशासनिक डेस्क
पटना जिले में भारत की जनगणना 2027 के सुलभ, सुव्यवस्थित एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (DLCCC) का गठन किया गया है।
यह निर्णय निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक पंजीकरण, जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के ज्ञापांक 1/292659/2025 (दिनांक 30.12.2025) एवं जनगणना 2027 परिपत्र संख्या-1 के आलोक में लिया गया है।
जिला जनगणना कोषांग का भी गठन
जनगणना से जुड़े कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु जिला जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है।
- जिला जनगणना अधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, पटना – वरीय नोडल पदाधिकारी
- अपर जिला जनगणना अधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, पटना – नोडल पदाधिकारी
DLCCC के प्रमुख सदस्य
समिति में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
जिला पदाधिकारी, पटना इसके अध्यक्ष होंगे, जबकि जिला योजना पदाधिकारी, पटना को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
समिति जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों में समन्वय, मार्गदर्शन एवं कार्य प्रगति का अनुश्रवण करेगी।
अप्रैल 2026 से फरवरी 2027 तक चलेगा जनगणना कार्य
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार जनगणना का कार्य अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2027 तक विभिन्न चरणों में संपन्न किया जाएगा।
जिलाधिकारी पटना ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।
जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधन आवंटन एवं नीतिगत निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।
✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT | पटना
Census 2027, Patna News, Bihar Administration
#PatnaCensus #Census2027 #BiharNews #DLCCC #PatnaDM #GovernmentOrder
