रक्तदान सेवा करने के लिए दिव्यांग बैद्यनाथ कुमार को मिला ‘मिथिला सेवा सम्मान

 

दरभंगा। (नासिर हुसैन ) युवा शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक दिव्यांग बैद्यनाथ कुमार को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए ‘मिथिला सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समस्तीपुर में ब्लड फोर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर प्रदान किया। युवा फाउंडेशन दरभंगा जिले में सबसे अधिक रक्तदान शिविर आयोजित कराने वाली अग्रणी संस्थाओं में शामिल है। संस्था के माध्यम से अब तक हजारों यूनिट रक्त निःशुल्क जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा चुका है। इसके सदस्य आवश्यकता पड़ने पर स्वयं रक्तदान कर मरीजों की मदद करते हैं।

संस्था की विशेष पहल के तहत सदस्य अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं तथा शादी-विवाह जैसे आयोजनों में बचा हुआ भोजन एकत्र कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित करते हैं। संस्था के इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणा देती रहेगी बताया।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *