पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों को लेकर डीएमसीएच के कर्मियों का 6 अगस्त से शुरू अनशन

दरभंगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 6 अगस्त से शुरू अनशन, भूख हड़ताल पर गए डीएमसीएच अस्पताल के कर्मी जन सुराज का समर्थन मिला। जन सुराज पार्टी दरभंगा इकाई की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल विगत एक महीना से बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के तत्वावधान में आज से सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रांगण में किए जा रहे भूख हड़ताल के समर्थन में मिले/ इस दौरान भूख हड़ताल में शामिल सभी कर्मियों से बारी-बारी से वार्तालाप किए /अपनी मांगों के बारे में कर्मचारियों ने अपनी मांग व्यक्त किया और सबों ने एक स्वर से स्वीकार किया कि हम लोग एक महीना पूर्व से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन पर किसी भी तरह का जू नहीं रेंग रहा है /वह हम सब के बातों को दरकिनार कर रहे हैं/ उल्टे हम सब को फसाया जा रहा है/ अंत में आज से हम सभी स्वास्थ्य कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होगी बिना किसी मरीज को व्यवधान किए संवैधानिक तरीके से हम इस भूख हड़ताल के द्वारा अपने मांगों के लिए अनवरत रहेंगे /इस आंदोलन में जन सुराज पार्टी के शिष्य मंडल ने पूरा आश्वासन दिया की जन सुराज पार्टी आपके साथ है /आपकी जायज मांगों के लिए आपके मांगो को अपने नेता के माध्यम से सदन तक पहुंचाएंगे/ इस शिष्ट मंडल में जन सुराज पार्टी के लोकसभा प्रभारी बिल्टू साहनी,जिला अध्यक्ष निर्मला मिश्रा, संगठन किसान महामंत्री अभय चौधरी ,संजीव कुमार भावेश यादव एवं कई साथी ने भाग लिया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने जनसुरत के प्रतिनिधिमंडल का भूख हड़ताल को अपना समर्थन देने के लिए धन्यवाद और स्वागत किया।

आगे भी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *