दरभंगा में ईद मिलन समारोह, तेजस्वी के अभिनंदन की तैयारी तेज
11 अप्रैल को पटना में होगा भव्य कार्यक्रम, फातमी की बड़ी अपील
RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 मार्च 2026
दरभंगा के खाजासराय में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो अली अशरफ फातमी द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भाईचारे का संदेश दिया गया।

● श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा आयोजन
● तेजस्वी यादव को किया जाएगा सम्मानित
● दरभंगा से भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील
फातमी ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसके लिए वे पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि दरभंगा समेत पूरे बिहार से अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हों।
उन्होंने राज्य और देश की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। आए दिन हत्या, चोरी और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सड़कों पर आंदोलन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मदन मोहन झा, ललित कुमार यादव, डॉ फराज फातमी, गोपाल मंडल, शत्रुघ्न प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों लोगों की भागीदारी देखी गई।

