👩⚕️ आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा प्रबंधन और WASH पर मिला प्रशिक्षण
🤝 स्वास्थ्य विभाग, रिलायंस फाउंडेशन और अदिथि का संयुक्त आयोजन
▶ आपदा पूर्व तैयारी, प्रत्युत्तर और पुनर्स्थापन पर दिया गया प्रशिक्षण
▶ जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य (WASH) के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी
▶ मासिक धर्म स्वच्छता और जनजागरूकता पर विशेष जोर
RxTv BHARAT : दरभंगा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले में “आपातकालीन स्थिति में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग दरभंगा, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान प्रत्युत्तर तथा आपदा के बाद पुनर्स्थापन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार ने स्वच्छता और आरोग्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सेविकाओं से गांव-गांव जाकर जनस्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की अपील की।
मुख्य प्रशिक्षक एवं रिलायंस फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक सूरज कुमार ने WASH (Water, Sanitation and Hygiene) के अंतर्गत जलजनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने हाथ धोने के सभी छह चरणों, ब्लीचिंग पाउडर और हेलोजन टैबलेट के सही उपयोग के तरीकों को भी समझाया।
वहीं सह प्रशिक्षक पायल कुमारी ने मासिक धर्म एवं स्वच्छता से जुड़े अहम पहलुओं पर जानकारी साझा की। प्रशिक्षण स्थानीय भाषा में तकनीकी शब्दों को सरल तरीके से समझाते हुए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर जनस्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विषय पर प्रस्तुति भी कराई गई।
इस कार्यक्रम में अदिथि संस्था की ओर से रोहित सिंह एवं राजीव भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : RxTv BHARAT | दरभंगा
#DarbhangaNews #JaleCHC #PublicHealth #EmergencyPreparedness #WASHProgram #ASHAWorkers #AnganwadiSevika #DisasterManagement #HealthDepartment #RxTvBharat



